फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: स्कूटी सवार बुजुर्ग पर ब्लेड से हमला, बदमाश ले गए 23 हजार रुपये

Sat, 26 Oct 2024 08:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

दोनों आरोपी बुलेट पर सवार थे। स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल के गांव रायपुर जाटान रोड पर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवकों द्वारा एक बुजुर्ग किसान से हजारों रुपये की नकदी लूट ली गई। सूचना मिलते ही सीआईए व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच आरंभ कर दी है। लुटेरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने चारों ओर से नाकेबंदी भी कर दी है।

विज्ञापन


गांव मुनक निवासी बुजुर्ग किसान गुरदीप सिंह ने बताया कि वह दोपहर करीब पौने दो बजे नई अनाज मंडी से अपने आढ़ती की दुकान से 73 हजार रुपये लेकर अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव की ओर चल दिया था जैसे ही वह गांव रायपुर जाटान रोड पर बिजली पावर हाउस के नजदीक पहुंचा तो घरौंडा की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक अचानक ही उसके पास रुके और उसे अपनी स्कूटी रोकने का इशारा किया।

जब उसने स्कूटी नहीं रोकी तो उन्होंने पैर मारकर स्कूटी को नीचे गिरा दिया, जिससे वह भी नीचे ही गिर गया। नीचे गिरते ही उन्होंने बुजुर्ग को नशीला कपड़ा सुंघा दिया व ब्लेड से हमला कर दिया। वह बेहोशी की हालत में घायल होकर सड़क के किनारे पड़ा था। दोनों युवकों ने उसकी जेब में रखे 23 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


इतने में ही रायपुर गांव की तरफ से धान से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को देखकर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित किसान गुरदीप ने बताया कि उन्होंने 73000 में से पचास हजार पजामे की जेब में व 23 हजार रुपये पर ऊपर बटुए की जेब में रखे हुए थे। थोड़ी देर बाद उसने मोबाइल फोन से पूरी घटना अपने बेटे को बताई और उन्होंने तुरंत ही डायल 112 को फोन कर दिया।
 
रायपुर जाटान रोड पर एक किसान के साथ लूट की घटना की सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंच गई और जांच आरंभ कर दी है। -राजपाल, घरौंडा थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें