फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर के कुचलने से घायल पुलिसकर्मी की मौत

Sun, 04 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौरा चेक पोस्ट पर शुक्रवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी को एक टैंकर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए कुचल दिया था। हादसे के गंभीर घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी रात को ही मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


मधुबन थाना पुलिस ने टैंकर चालक राजेश राणा वासी जमुखाला गांव के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।
कैथल जिला के गांव खड़कड़ा वासी पुलिस कर्मी नरेश कुमार मंगलौरा चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान तेल टैंकर चालक को रुकने का इशारा किया था, लेकिन तेल टैंकर तेज रफ्तार था और उसने भगाने की कोशिश की और पुलिस कर्मी नरेश कुमार को कुचल दिया। लहूलुहान हालत में घायल पुलिस कर्मी को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी एक टांग काट दी गई थी, लेकिन उसके बाद भी उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते उसे चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जहां  इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस कर्मी की मौत पर काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी पहुंचे और दुख प्रकट किया। डीएसपी राजकुमार कौशिक ने कहा कि नरेश मेहनती था। नरेश की मौत का दुख पूरे महकमे में है। इस दुख की घड़ी में हम उसके परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें