जीटी रोड स्थित मधुबन के समीप एक पेट्रोल पंप पर एक बुजुर्ग की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। बुजुर्ग पहले एक कार की चपेट में आ गया। उसके बाद दूसरी कार उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर चाय की दुकान चलाने वाला बुजुर्ग डालचंद (55) वासी सदर बाजार शुक्रवार शाम को अपनी दुकान बंद करके घर जाने के लिए जीटी रोड पार कर रहा था। इसी दौरान एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद तेज गति से आ रही दूसरी कार भी बुजुर्ग को काफी दूर तक जीटी रोड पर घसीटते हुए ले गई। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।