फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: करनाल में हत्या, पत्थर मारकर व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, पार्क में मिला शव

Wed, 27 Nov 2024 08:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

मृतक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में काछवा नहर पुल के समीप स्वामी विवेकानंद पार्क में एक व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य जुटाए। मौक से खून से सने पत्थर को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। सुबह के समय कॉलोनी निवासी स्वामी विवेकानंद पार्क में सैर कर रहे थे तो उन्होंने देखा कि पार्क की दीवार के नीचे एक व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि व्यक्ति मृत अवस्था में है। उसके समीप पत्थर भी पड़े हुए हैं। मृतक की उम्र 35 वर्ष के करीब है।

 सिर व मुंह पर है चोट के निशान
पुलिस का कहना है कि मृतक के सिर व मुंह पर भी चोट है और मुंह पर भी चोट के। उसके कपड़े भी फटे हुए है। दीवार व जमीन पर भी खून के निशान थे। मृतक की चप्पल भी दूर पड़ी हुई मिली। ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति के साथ पहले मारपीट की गई और मारपीट के कारण उसकी मौत हुई है। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं मिला है।
विज्ञापन

 
पार्क में सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। उसके समीप खून लगे पत्थर मिले है। व्यक्ति की हत्या की गई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। शव को शव गृह में रखवा दिया है। -संदीप कुमार, रामनगर थाना ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें