कुख्यात बदमाश कृष्ण दादूपुर इन दिनों कुरुक्षेत्र जेल में बंद है। दादूपुर का अमेरिका के साथ-साथ कनाडा, ऑस्ट्रेलिया में भी संपर्क है। बताते हैं कि विदेशों से कुख्यात बदमाश को फंडिंग होती है। फंडिंग करने वाले लोग कृष्ण गैंग के ही हैं, जो अपराध करने के बाद विदेश चले गए।
पुलिस से बचने के लिए विदेश भाग जाते हैं कुख्यात
प्रदेश में लूटपाट, हत्या, चोरी, रंगदारी, फिरौती के अपराधिक मामलों में जेल जाने के बाद कुख्यात बदमाश जमानत पर बाहर आए। उसके बाद पुलिस से बचने के लिए विदेश चले गए। विदेश जाने के बाद गैंगस्टरों के संपर्क में हैं। गैंगस्टरों के कहने पर विदेशों में बैठकर फंडिंग कर अपने गुर्गों से गोली चलवा रहे हैं।
अधिकारी के अनुसार
विदेश में बैठकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विदेशों में बैठे अपराधियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। साथ ही इनकी स्थानीय संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। -सतेंद्र कुमार गुप्ता, आईजी करनाल रेंज।