फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रिश्ते में दादा लगने वाले ने नाबालिग से की छेड़खानी, लड़की ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 25 Nov 2024 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

आरोपी के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया था। आरोपी ने वीडियो वायरल भी वायरल किया था। इससे लड़की परेशान थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के निगदू थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में लगने वाले दादा से परेशान होकर नाबालिग पोती ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोपी उस नाबालिग के साथ छेड़खानी करता था। फिलहाल आरोपी जेल में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


नाबालिग के पिता ने बताया कि उनके घर के सामने आरोपी रहता है। जो रिश्ते में उसका चाचा लगता है। वह उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी करता था। उसने उसकी वीडियो बनाकर अपने व्हट्सएप पर स्टेटस भी लगा दिया था।

इससे उसकी बेटी बहुत परेशान हो गई और उसने खुद थाना में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। इस बारे में उन्हें तब तक कुछ नहीं पता था। जब पुलिस से उनके पास सूचना आई तो उन्हें पता लगा कि आरोपी उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


वीडियो के वायरल होने पर मानसिक रुप से परेशान चल रही थी
पिता ने बताया कि उसकी बेटी 12वीं पास थी। वह एक कोचिंग सेंटर पर जाती थी। आरोपी की ओर से वायरल की गई उसकी वीडियो से उसकी बेटी बहुत ही गहरे सदमें में थी। जिससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान चल रही थी। इस कारण उसने रविवार को कमरे में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी । उस दौरान घर के सभी सदस्य अन्य काम में व्यस्त थे।

नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। फिलहाल आरोपी जेल में है। अब नाबालिग ने सुसाइड किया है। उस वायरल वीडियो के बारे में पता निकाला जाएगा। आरोपी के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज कर लिया है। -रमेश कुमार, थाना प्रभारी निगदू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें