फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता रहस्य की नृत्या नाटिका की स्क्रिप्ट चोरी, सरकार को लगाई लाखों की चपत

Sun, 05 Feb 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती में प्रस्तुती देने के लिए संस्था द्वारा तैयार की गीता रहस्य से एक नृत्य नाटिका को चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि आरोपी अलग-अलग कलाकारों की टीमें बनाकर नाटिका की प्रस्तुती देकर सरकार को लाखों रुपये की चपत लगा चुका है।
विज्ञापन

करनाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में भी आरोपियों ने इस नाटिका की प्रस्तुती देकर प्रशासन से 50 हजार रुपये भी प्राप्त किए। निफा के अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट सहित धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है।
निफा अध्यक्ष प्रीतपाल पन्नु ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती में प्रस्तुती के लिए गीता रहस्य से एक नृत्य नाटिका तैयार की थी। इस नाटिका को दिल्ली के कुलदीप कुनाल ने लिखा था। इसकी रिकॉर्डिंग मुंबई में हुई थी। इसे तैयार करने में निफा ने लाखों रुपये खर्च किए थे। 8 दिसंबर 2016 को करनाल में आयोजित गीता जयंती समारोह के उद्घाटन स्तर में उन्होंने देखकर आश्चर्य हुआ कि दिल्ली वासी कमल ने अपने ग्रुप के साथ गीता सार के नाम से एक नृत्या नाटिका प्रस्तुत कर रहे हैं। आरोपी उनकी पूरी ऑडियो स्क्रिप्ट चोरी करके अपने नाम से प्रस्तुती दे रहे हैं। इस नाटक की प्रस्तुति पर जिला प्रशासन ने आरोपियों को 50 हजार रुपये का इनाम भी दिया है। उसने इसके बार में जब आरोपी कमल से बात की तो उसने कहा कि इस बारे में वह सुनील चितकारा और अक्की को बता देगा। इसके बाद 8 दिसंबर दोपहर बाद सुनील ने उसके पास फोन करके धमकी दी कि अगर वह उस पर केस करेगा तो उसे काफी नुकसान होगा। इसके बाद आरोपी अक्की ने भी उसके पास फोन किया और कहा कि यह सारा कुछ सुनील चितकारा ने किया हे। निफा अध्यक्ष ने बताया कि तीनों दोषियों ने ओर कलाकारों के साथ मिलकर अलग-अलग टीमें बनाकर निफा द्वारा निर्मित गीता रहस्य की ऑडियो और स्क्रिप्ट चोरी कर धोखाधड़ी से गीता सार का प्रस्तुत कर हरियाणा सरकार से लाखों रुपये हासिल किए हैं और उनकी संस्था से भी धोखा किया है।  पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें