फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स ने बंद की दुकानें, आधे खुले शटरों ने निकले ग्राहक

Fri, 11 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्रधानमंत्री द्वारा काले धन को लोगों के घरों से बाहर निकालने के लिए 500 और 1000 के नोटों को बंद करने के बाद भी सराफा बाजार की एक दुकान पर खरीददारों की अधिक भीड़ होने के कारण वीरवार रात को बाजार में छापे की सूचना मिली तो सर्राफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया। शहर के सभी सराफा व्यवसायियों ने अपनी दुकानों को बंद किया और घरों की ओर खिसकते नजर आए। छापे की अफवाह से सराफ दुकान संचालकों ने अपनी दुकानों के शटर को डाउन कर दिया तो दुकान के अंदर बैठे ग्राहकों को थोड़ा सा शटर खोलकर एक-एक करके बाहर निकाला। हालांकि, सेल टैक्स और आयकर विभाग से इस मामले की पुष्टि नहीं हो पाई है। देर रात तक शहर में इस बात की चर्चा रही कि एक नामी ज्वैलर्स के यहां रेड हुई है, लेकिन ये पुष्टि नहीं हो पाई कि किस विभाग ने जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें