फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व और मौजूदा सरपंच पक्ष में फायरिंग, एक की मौत

Wed, 27 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
करनाल जिले के असंध कस्बा स्थित गांव बंदराला में मौजूदा सरपंच और पूर्व सरपंच के पक्षों के बीच में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि मौजूदा सरपंच समेत दो अन्य घायल हो गए। पुलिस नेे मौजूदा सरपंच समेत उसके दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सरपंच अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


उधर, घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह और डीएसपी बलजिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे गए। मामले के अनुसार, गांव के मौजूदा सरपंच सरताज सिंह और पूर्व सरपंच रजवंत सिंह के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। बता दें कि पंचायत चुनाव में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें रजवंत सिंह पक्ष के सात लोगों के खिलाफ असंध थाने में केस दर्ज है।

बताया जाता है कि मंगलवार को रात दस बजे अचानक दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। आमने सामने की फायरिंग में पूर्व सरपंच रजवंत सिंह के चाचा के लड़के अमरजीत और मंजीत को गोली लग गई। इनमें अमरजीत सिंह को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं मंजीत सिंह को गंभीर हालत होने के कारण करनाल रेफर कर दिया गया है। वहीं, मौजूदा सरपंच सरताज सिंह को भी गोली लगी है और उसे असंध के अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


इस बारे में डीएसपी बलजिंद्र सिंह ने बताया कि गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई है। एक की मौत हुई, जबकि अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गांव में फैली दहशत
रात दस बजे अचानक दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों ने अपने घर के दरवाजे बंद कर दुबक गए। वहीं, काफी देर तक दोनों पक्षों की तरफ से गोलियां चलती रही। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें