फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब फैक्टरी का पर्दाफाश, दो काबू

Wed, 29 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
नकली श्‍ाराब फैक्‍टरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल पुलिस की स्पेशल टीम ने बुधवार को एक नकली शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गुरुवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिए जाएंगे। टीम ने निरीक्षक कर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में कार्य करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को ग्रीन बेल्ट के साथ एक मकान में नकली शराब बनाने की फैक्टरी चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी अमित कुमार और अनिल वासी गांव बलाना जिला पानीपत को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनका एक और साथी व नकली शराब बनाने की इस फैक्टरी के मालिक सुनील कुमार वासी गांव बलाना को अभी पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना बाकी है।  
विज्ञापन


स्पेशल पुलिस की इस टीम ने मौके से 66 पेटी देशी शराब बरामद की है। इसमें से 42 पेटियों पर रसीला संतरा का मार्का लगा हुआ था और 24 पेटियों पर माल्टा का मार्का लगा हुआ था। वहीं नकली शराब से भरे दो ड्रम जिनमें करीब 500 बोतल नकली देशी शराब थी, जिसे आरोपी बहुत जल्द बोतलों में भर कर लोगों को सस्ती शराब के रूप में बेचने वाले थे। टीम ने मौके से डेढ़ ड्रम नकली शराब बनाने वाला केमिकल बहुत सारी कंपनियों के मार्के व स्टीकर बोतलों पर शील लगाने वाली मशीन और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई।

जिस मकान में आरोपियों द्वारा यह फैक्टरी चलाई जा रही थी यह मकान इंद्री के रहने वाले प्रदीप कांबोज का है और आरोपी सुनील ने 16 मई को यह मकान किराये पर लिया था। आरोपियों को गुरुवार को अदालत के सामने पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि आरोपी यह नकली शराब कहां-कहां व किस-किस को बेचते थे। टीम में इंचार्ज निरीक्षक कर्मबीर सिंह, एएसआई राजेंद्र सिंह, एचसी रामनिवास, एचसी प्रवीन कुमार, एएसआई अमर सिंह, एचसी कटार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें