फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे, नाम पूछा और मार दी गोली, मौत

Mon, 13 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम सिटी में लगातार दूसरे दिन भी रविवार को घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद लोग सहमे हुए हैं और बढ़ते क्राइम से पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह हो गया है। शनिवार अलसुबह कटा बाग वासी पप्पी के ब्लाइंड मर्डर की जांच शुरू भी नहीं हुई थी कि शनिवार आधी रात करीब डेढ़ बजे शुगर मिल के समीप पृथ्वी विहार कॉलोनी के युवक सुशील उर्फ बबलू (38) के घर में घुसकर उसका नाम पूछकर उस पर दो गोली दागी। जिसमें से एक गोली युवक को लगने से उसकी मौत हो गई। गोली चलाने वाले एक आरोपी को पीड़ितों ने पहचान लिया है।
विज्ञापन


रविवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पीड़ितों ने जमकर बवाल काटा। पीड़ितों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते वह शव नहीं लेंगे। जरूरत पड़ी तो जान दे देंगे और जाम भी लगा सकते हैं। मौके पर डीएसपी जितेंद्र गहलावत पुलिस बल के साथ पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन कर दिया। पीड़ितों के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। सदर थाना पुलिस ने कर्ण विहार के आरोपी मोनू सहित एक अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पैसों के लेन देन में ही युवक की हत्या की गई है। हर पहलु पर मामले की जांच की जाएगी।

पीड़ितों ने बताया कि पृथ्वी विहार कॉलोनी के सुशील उर्फ बबलू ने आरोपी मोनू के घर दो महीने पहले फर्नीचर का कार्य पूरा किया था। इस काम के बबलू को पैसे नहीं मिल रहे थे और इससे पहले भी उनका आरोपी के साथ झगड़ा हुआ था। आरोपी ने धमकी दी थी कि उसको गोली मारकर खत्म कर देंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह घर के आंगन में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे आरोपी मोनू और इसके साथ एक अन्य घर आए और बबलू को आवाज दी। चारपाई पर बबलू जैसे ही बैठा और उसका नाम पूछकर उसको गोली मार दी। बबलू के शरीर से गोली आरपार निकल गई। एक और फायर किया, जो नहीं लगा। वारदात को अंजाम देते ही आरोपी फरार हो गए। गोली लगते ही बबलू को अस्पताल लेकर आने लगे तो रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल पीड़ितों के घर और अस्पताल में पहुंच गया। युवक की मौत से पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


दोपहर तक पुलिस मनाती रही पीड़ितों को
युवक की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी मांग को लेकर पीड़ित अड़ गए। आधी रात से रविवार दोपहर डेढ़ बजे तक पीड़ित अस्पताल में शव उठाने को तैयार नहीं हुए। डीएसपी जितेंद्र गहलावत, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी पीड़ितों को समझाते रहे, लेकिन पीड़ितों की मांग रही कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते वह शव नहीं लेंगे। डीएसपी और तहसीलदार ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते तब तक घर के बाहर पुलिस जिप्सी तैनात रहेगी। मृतक की पत्नी को डीसी रेट पर नौकरी दिलवाने की प्रक्रिया करेंगे और पीड़ित की आर्थिक मदद की जाएगी। इस पर पीड़ित शांत हुए और दोपहर पौने दो बजे डेड बॉडी ले गए।

चार टीमों का किया गठन
डीएसपी जितेंद्र गहलावत ने बताया कि आरोपी मोनू और एक अन्य को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं। इसमें सीआईए वन, सीआईए टू, स्पेशल टीम और सदर थाना टीम आरोपियों को पकड़ने में लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

तीन बच्चों से उठा पिता का सहारा
सुशील उर्फ बबलू की हत्या करने के बाद तीनों बच्चों का सहारा सिर्फ उनकी मां रह गई है। दो बेटियां और एक बेटा भी अस्पताल में अपनी मां को रोती देखकर आंसु नहीं रोक पाए। बेटियों की उम्र दो से छह साल है और बेटा आकाश 12 साल का है। अस्पताल में लोगों की भीड़ उन्हें दिलासा देने में लगी रही।

पीड़ित मूलरूप से यूपी के रहने वाले
पृथ्वी विहार वासी सुशील उर्फ बबलू मूलरूप से यूपी के सहारनपुर जिले के देयोबंध तहसील के माजरी गांव का रहने वाला था। करनाल में वह परिवार सहित करीब 20 साल से रह रहा था। बबलू की मौत से यूपी से भी भारी संख्या में लोग अस्पताल में पहुंचे।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान
सीएम सिटी में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है। लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात से लोग सहम गए। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त का दावा करती है। लेकिन अपराधी वारदात कर आराम से निकल जाते हैं। जिस वक्त बबलू को गोली मारी, पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। इसके बाद भी आरोपी फरार हो गया। जबकि पुलिस ने शनिवार रातभर नाइट डोमिनेशन चलाया। जगह-जगह नाके लगे रहे। ऐसे में लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है।

वर्जन
पृथ्वी विहार में सुशील उर्फ बबलू की गोली मारकर हत्या की है। गोली आरपार निकली है। आरोपी मोनू सहित एक अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के पकड़ने के लिए चार टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी, करनाल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें