फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Tue, 29 Sep 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-9 में रहने वाले वेटरनरी सरकारी डॉक्टर मेवा सिंह ने गांव कुराली के पास पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने डॉक्टर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेज दिया, वहीं पुलिस को डॉक्टर के शव की तलाशी लेने में डॉक्टर की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसमें चार लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने सुसाइड नोट के मुुताबिक केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डॉक्टर मेवा सिंह पर करप्शन का मामला दर्ज था और मामले में समझौता करने पर उसके विभाग के ही कुछ लोग उससे तीस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके चलते उसने आत्महत्या की है। कोल गांव का रहने वाला डॉक्टर मेवा सिंह कैथल के गुहला चीका में कार्यरत था। जब फरवरी महीने में चार-पांच लोगों द्वारा एक साजिश के तहत उसे रिश्वत के झूठे मामले में फंसा दिया था।

इस समय मेवा सिंह जमानत पर आया था। इस मामले को खारिज करने व समझौता करने की एवज में उससे तीस लाख की मांग की जा रही थी, जिसको डॉक्टर देने में असमर्थ था। इसके चलते उसने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित मुकेश ने बताया की डॉक्टर मेवा सिंह उसके मामा थे। उनके ऊपर एक मामला दर्ज था। इसका समझौता करने का दबाव डाला जा रहा था, परंतु वह इतनी बड़ी रकम नहीं दे पा रहे थे। इस मामले में पुलिस जांच अधिकारी जय नारायण ने बताया कि सुसाइड नोट के मुताबिक केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी और उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें