फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: यमुना नहर में मिला युवक का शव, तंत्र क्रिया के चलते बलि देने का आरोप

Tue, 14 Nov 2023 01:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

परिजन डीएसपी से मिले और बोले कि दिवाली की रात संदीप को दोस्तों के जरिए तांत्रिक ने बुलाया है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इंद्री के चौगांवा निवासी संदीप की मौत के बाद गमगीन बैठे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में चौगांवा निवासी युवक का शव यमुना नदी में मिला है। परिजनों का आरोप है कि दिवाली की रात तंत्र क्रिया के चलते उनके बेटे की बलि देकर शव यमुना नदी में फेंक दिया गया। सोमवार को पीड़ित परिवार के सदस्य तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए डीएसपी से मिले। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


चौगांवा निवासी मृतक के पिता धर्मपाल ने बताया कि संदीप (22) उसका इकलौता बेटा था। दिवाली की रात संदीप को उसके दोस्तों के जरिए तांत्रिक ने चंद्राव गांव में बुलाया। उसके बाद उसके बेटे को यमुना नदी के पास भेज दिया। फिर उसकी बलि देने के बाद यमुना नदी में फेंक दिया। पिता ने बताया कि सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि उनके बेटे का शव यमुना नदी में मिला है तो परिवार को यकीन नहीं हुआ।

उन्होंने बेटे को उसके कमरे में जाकर देखा तो वह वहां नहीं था। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो यमुना नदी में संदीप का शव उतराते देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। युवक की हत्या कैसे की पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक इस मामले में परिजनों ने केस दर्ज नहीं कराया है। सोमवार को परिजनों ने डीएसपी से मुलाकात कर आरोपी तांत्रिक की गिरफ्तारी की मांग की है। डीएसपी सुभाषचंद्र का कहना है कि फिलहाल पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

रोडवेज में चालक था संदीप, पुलिस में भर्ती की कर रहा था तैयारी
मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा संदीप हरियाणा रोडवेज में चालक था। साथ में वह बीए की पढ़ाई कर रहा था। 14 नवंबर को उसे दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए परीक्षा देने जाना था। जिसके लिए वह काफी समय से तैयारी में जुटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें