फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: दशहरा मैदान में पुलिस टीम पर पथराव, चौकी प्रभारी ने दो हवाई फायर कर खदेड़ा

Tue, 14 Nov 2023 12:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हालांकि किसी को चोट नहीं आई। बेकाबू हो रहे हालात को देखते ही बचाव में दो हवाई फायर किए थे। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दशहरा मैदान के पास गली में पथराव करने वालों को रोकने का प्रयास करती हुई पुलिस व खड़े लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला छावनी के रामबाग रोड स्थित दशहरा मैदान में गोवर्धन पूजन पर होने वाली पशुओं की लड़ाई की अनुमति की जांच करने गई पुलिस टीम पर पथराव हो गया। करीब 500 से 600 लोगों की भीड़ ने पत्थर बरसाए। पुलिस ने बचाव में दो हवाई फायर कर भीड़ को खदेड़ा। जब तक अंबाला कैंट प्रभारी व उनकी टीम मौके पर पहुंची, तब तक लोग मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज विनोद की शिकायत पर विजय उर्फ विक्टर, भोला, अर्जुन यादव, मंग्गा व अन्य 500 व 600 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दरअसल, छावनी के दशहरा मैदान में लंबे समय से गोवर्धन पूजन पर पशुओं की लड़ाई कराई जा रही थी। सोमवार को भी लड़ाई कराने की सूचना मिलने के बाद हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी विनोद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


वे लड़ाई करवाने की अनुमति के बारे में पूछ रहे थे कि नशे में धुत्त कुछ लोगों ने बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते पथराव शुरू कर दिया। चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हमलावर राम बाग की गली में घुस गए थे और वहां से पथराव किया। इसमें से कुछ पत्थर राहगीरों को भी लगे थे। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। बेकाबू हो रहे हालात को देखते ही बचाव में दो हवाई फायर किए थे। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें