फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: पौली गांव में एनएच 71 पर बुग्गी व कैंपर की हुई टक्कर, किसान की मौत, महिला गंभीर, पीजीआई रेफर

Tue, 04 Jul 2023 12:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में एनएच 71 पर बुग्गी को पीछे से आ रही एक बोलेरो कैंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बूगी के परखच्चे उड़ गए और किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बुग्गी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के जुलाना के गांव पोली में एनएच 71 पर एक बुग्गी व बोलेरो  की टक्कर हो गई, जिसमें बुग्गी चालक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बुग्गी में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार पोली गांव निवासी 62 वर्षीय किसान बलजीत अपनी पत्नी भलो 55 वर्षीय के साथ खेत से पशुओं का चारा लेकर बोगी में सवार होकर आ रहा था।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
जब वह एनएच 71 पर पहुंचा तो पीछे से आ रही एक बोलेरो कैंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बूगी के परखच्चे उड़ गए और किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वही बुग्गी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से उसकी गंभीर अवस्था देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें