फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार की रिश्वत लेते क्लर्क को पकड़ा

Tue, 22 Sep 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने सोमवार को शिक्षा विभाग के डीलिंग क्लर्क को एक हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। आरोपी क्लर्क हरीश कुमार जुंडला स्थित राजकीय स्कूल में तैनात था और वह जुंडला के ही प्राइमरी स्कूल के जेबीटी टीचर बलबीर सिंह से जीपीएस के पैसे देने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को जुंडला के स्कूल से ही गिरफ्तार किया। मंगलवार को आरोपी हरीश को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस के इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में यह रेड की गई। इसमें जिला मजिस्ट्रेट के तौर पर बीडीपीओ नरेश शर्मा नियुक्त किए गए। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बलबीर सिंह ने शिकायत की थी कि डीलिंग क्लर्क हरीश कुमार उन्हें जीपीएस के पैसे देने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी करने की एवज में एक हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस ने टीम का गठन करके प्लान के मुताबिक बलबीर सिंह को पैसे देकर भेजा गया। आरोपी द्वारा पैसे लेते ही टीम ने पकड़ लिया। आरोपी के पास एक हजार रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें