फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर घर से सिलेंडर सहित रसोई का सामान चोरी

Wed, 11 Jan 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बसंत विहार से एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दो गैस सिलेंडर और चूल्हे सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक नवनीत चौरसिया वासी मकान नंबर 5 नजदीक सीएम हाउस शिमला ने बताया कि बसंत विहार की गली नंबर 13 में उसका एक मकान है। 8 दिसंबर को वह परिवार सहित नोएड़ा गया था। पड़ोसी ने उसे फोन करके सूचना दी की रात को उनके घर छत की साइड आकर चोरों ने घर का ताला और दरवाजा तोड़ चोरी की है। उसने बताया कि चोरों ने उसके घर से एक गैस चूल्हा, दो गैस सिलेंडर सहित रसोई के बर्तन चोरी कर लिए है। मकान मालिक ने बताया कि जिस रॉड से चोरों ने ताला तोड़ा है। वह वहीं पर रखी हुई मिली है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें