अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नीलोखेड़ी में बारात में हवाई फायर करते हुए दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुटाना थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि शाम को उन्हें सूचना मिली की नीलोखेड़ी स्थित पंजाबी धर्मशाला में बारात आई हुई है। इस बारात में दो व्यक्ति भीड़ में हवाई फायर कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां देखा कि दो व्यक्तियों के हाथों में दो बंदूकें थीं और उन्होंने दोबारा से हवाई फायर किया। इस दौरान पुलिस ने दोनों व्यक्तियों पकड़ लिया। इनमें एक व्यक्ति का नाम गुरमेल सिहं वासी सरीफगढ़ थाना शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र है, जिसके हाथ से 315 बोर बंदूक मिली व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राजविंद्र सिहं वासी स्टेशन एरिया नीलोखेड़ी थाना बुटाना बतलाया, जिसके हाथ मे 12 बोर दो नाली बंदूक मिली।