मारपीट कर ट्राला छीन ले गए बदमाश, केस दर्ज
कैथल। टीक निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह एक बड़े ट्राले पर ड्राईवर करता है। 7 फरवरी को शाम के 5 बजे करीब वह गांव तितरम में नवोदय विद्यालय के पास अपने ट्राले से रेत उतार रहा था। जिस समय वह रेत उतारक गाड़ी चालु कर रहा था, तो उस समय पांच अज्ञात युवक आए और उसकी ट्राला गाड़ी में घुस गए। उसके साथ मारपीट कर उसका ट्राला छीन ले गए। उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाए। एएसआई संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।