फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 25 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 25 हजार रुपये
विज्ञापन

करनाल। जुंडला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर किसी ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर जुंडला चौकी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। औगंद निवासी सत्यवान ने बताया कि वह दोपहर को जुंडला के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में रुपए निकालने के लिए गया था। लेकिन रुपये नहीं निकले। इस दौरान एटीएम में पहले से ही एक व्यक्ति खड़ा था, जिसने मदद करने के बहाने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। वह जब घर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर 25 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। जिसके बाद उसने तुरंत मामले की सूचना बैंक को दी व पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें