फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो नेता के हत्यारों का नहीं अलग कोई सुराग, घर की बढाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाल ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव अंजनथली में एक क्लीनिक में बैठे इनेलो नेता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अभी तक आरोपियों को सुराग नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने सीआईए-1,2 सहित चार टीमों को गठन किया हुआ है। जो आस-पास के जिलों में, यूपी, दिल्ली व चंडीगढ़ आदि क्षेत्र में आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मृतक के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है और वहां पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें 29 जुलाई रविवार को सुबह करीब दस बजे इनेलो नेता बबली उर्फ सुरेश अपने घर से दूसरी गली में 150 मीटर की दूरी पर एक क्लीनिक की दुकान में बैठा था, उसके साथ तीन ओर व्यक्ति बैठे बात कर रहे थे। इसी दौरान आई-20 कार में चार बदमाश आए और उन्होंने क्लीनिक के दरवाजे पर खड़े होकर बबली पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब 13 राउंड फायर किए, जिसमें पांच गोलियां बबली को लगी और छर्रों के लगने से बबली के साथ बैठा सुभाष घायल हो गया। बदमाश कार सवार होकर फरार हो गए। घायल अवस्था में बबली को अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन वहां उसने दमतोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने करनाल जिले के मोस्ट वांटेड कृष्ण दादुपुर व उसके साथियों पर आरोप लगाया हुआ है कि उसने ही बबली की हत्या की है। बदमाश कृष्ण पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ है। बुटाना थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि वह आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें