अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर लिया गया। अंग्रेजी विषय की परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों पर हुई। इस दौरान उपमंडल प्रश्न पत्र उड़न दस्ता असंध ने असंध के गांव चोचड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नकल करते हुए दो विद्यार्थियों को पकड़ लिया। ये दोनों विद्यार्थी नकल की पर्ची दे रहे थे। दोनों विद्यार्थियों की यूएमसी बनाई गई है। भिवानी बोर्ड सुपरिंटेंडेंट बहादुर सिंह वर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई है। चोचाड़ा गांव के परीक्षा केंद्र पर दो विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए हैं। जिनका यूएमसी बना दिया गया है। परीक्षा को नकल रहित करने के लिए जिलेभर में 15 उड़न दस्ते हैं जो निरंतर परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करते हैं। इनमें तीन असंध, तीन घरौंड़ा और तीन ही इंद्री के उड़न दस्ते शामिल हैं।