फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपए ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। यमुनानगर निवासी एक व्यक्ति के साथ विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में यमुनानगर निवासी विकास ने बताया कि उसे विदेश जाना था तो उसने करनाल स्थित अलायंस इमिग्रेशन से संपर्क किया। वह उनके ऑफिस में गया तो रिसेप्शन पर बैठी मैडम आंचल कांबोज से बातचीत की और उसने 50000 रुपये जमा कराने की बात कही। उसने रुपये जमा करा दिए, इसके बाद मैडम ईशु मिली जिसने इंटरव्यू कराने के नाम पर फिर 50000 रुपये मांगे जो उसने चेक द्वार दे दिए। इसके बाद अशोक वर्मा से बात हुई तो उसने कहा था कि एक लाख रुपये पहले देने होगे और बाद का सारा खर्चा हम करेंगे, लेकिन 100000 होने के बाद भी सारा खर्चा उसी ने किया, लेकिन वह विदेश नहीं जा पाया, उसकी फाईल 12 जनवरी, 2017 में लगाई थी। अभी तक उन्होंने उसके एक लाख रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें