फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

(करनाल)इंद्री। इंद्री के गांव नंदी खालसा में कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक पर गोली चला दी। इसमें युवक रमेश बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिये इंद्री अस्पताल लाया गया, हालत गंभीर होने के कारण उसे करनाल रेफर कर दिया गया। गांव नंदी खालसा का युवक रमेश अपने खेतों में काम करने के लिए गया हुआ था। इस दौरान ट्यूबवेल के पास दो अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने उसको गोली मार दी। घायल युवक रमेश ने बताया कि गोली मारने वाले लड़के कह रहे थे कि सरपंच के साथ झगड़ा करने का तुझे मजा चखाते हैं, यह कह कर उन्होंने उसको गोली मार दी और भाग गए। सरकारी अस्पताल के डॉ. राजेंद्र ने बताया कि युवक के बाएं कंधे पर गोली लगी है। युवक को करनाल रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें