अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। निसिंग सांभली चौक पर गाड़ी सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक के सिर में डंडा मारकर पांच हजार रुपये लूट लिए। ट्रैक्टर चालक को घायल हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ट्रैक्टर चालक विक्रम सिंह ने बताया कि वह गोंदर का रहने वाला है। गोयल राइस मिल में वह ट्रैक्टर पर चालक है। सांभली चौक पर गाड़ी में सवार करीब चार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसके सिर में डंडा मार दिया और पांच हजार रुपये लूटकर ले गए।