फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर कट्टे में बांधकर फैंका व्यक्ति का शव, पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। इंद्री रोड पर माइनर के किनारे गेहूं के खेत में पुलिस को कट्टे में बंधा एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की दाहिनी कलाई पर अंग्रेजी में सूरज पाल लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीआरओ अनिल कुमार ने बताया कि सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्री रोड पर टिकरी गांव की ओर जाने वाली माइनर के किनारे खेतों में एक कट्टा पड़ा हुआ है जिसमें एक व्यक्ति का शव है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो व्यक्ति की दाहिनी कलाई पर सूरजपाल और बाई कलाई पर अंग्रेजी में एस एम लिखा हुआ है। इस व्यक्ति की हत्या कर शव फेंका हुआ है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें