फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय में नशीला पदार्थ मिला उड़ाए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निसिंग (करनाल)। चाय में नशीली दवाई मिलाकर एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। बधनारा रोड स्थित डेरा निवासी करीब 70 वर्षीय अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार करीब साढ़े 12 बजे पीएनबी शाखा निसिंग से 50 हजार निकलवाए थे। पैसे लेकर एलआईसी की किस्त जमा करवाने के लिए एलआईसी कार्यालय में जा रहा था। बीच रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों मिले। एक ने कहा कि उसके पास एक लाख रुपये हैं। मेरा नौकर यहां आने वाला है। उसे 50 हजार रुपये देने हैं। ज्यादा पैसे देखकर वह ज्यादा पैसे मांगेगा। इसलिए 50 हजार आप अपने पास रख लो। इसके बाद वह उसे अपने साथ चाय पिलाने ले गए। दोनों ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ डाल दिया। चाय पीते ही वह बेहोश हो गया। होश आया तो खुद को शहर के निजी अस्पताल में पाया। जेब से नोटों के आकार के कागज के टुकड़े मिले। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना निसिंग पुलिस को दी है। थाना प्रभारी जनकराज ने कहा कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें