फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पस्ताना में झोलाछाप डॉक्टर पर अवैध क्लीनिक चलाने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पस्ताना में छापेमारी कर एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जो गांव में बिना किसी लाइसेंस के क्लीनिक चला रहा था। पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएम विंडो पर आई शिकायत पर सीएमओ के निर्देश एक टीम का गठन किया गया और उस टीम ने निगदू तहसील के गांव पस्ताना में रेड की। वहां देखा कि संजीव बिना लाइसेंस के अवैध क्लीनिक चला रहा था। इतना ही नहीं वह अवैध रूप से अंग्रेजी दवा का भी प्रयोग कर रहा था और मरीजों दवा दे रहा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें