फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर में पूजा कर बाइक पर लौट रहे दंपति, स्कूटी की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर हवेली होटल समीप शिव मंदिर में पूजा कर घर लौट रहे बाइक सवार दंपति को एक स्कूटी सवार ने टक्कर मर दी। जिस कारण बाइक सवार पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और स्कूटी सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि गांव सुलतानपुर निवासी धर्मपाल (65) रिटायर्ड कर्मचारी थे। वह अपनी पत्नी विद्या देवी के साथ दादूपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा करके बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह हवेली होटल के पास पहुंचे, तो एक स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों पति पत्नी सड़क पर गिरकर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डाक्टरों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में स्कूटी सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें