फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक व क्लीनर की हत्या करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, छुरी की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक और क्लीनर की हत्या करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गांव सलारू के पास पांच जनवरी को दो फुट गहरे गड्ढे में शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर अंबाला जेल भेज दिया है। बता दें दरड़ निवासी चार लोगों ने करीब 90 हजार रुपये के लिए सोनीपत निवासी ट्रक चालक राम मुकुट और क्लीनर बुल्लु की हत्या की थी। आरोपियों ने ट्रक चालक का गला रेत कर उसे सलारू गांव के पास दो फीट के गड्ढे में दबा दिया था और बुल्लु को नहर में फेंक दिया था। दोनों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी दरड़ निवासी जयकुमार को पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है, जो पुलिस रिमांड पर चल रहा है। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी जयकुमार से एक छुरी बरामद की है, जिससे उन्होंने ट्रक चालक का गला रेता था। इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और उसे अंबाला जेल में भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और आरोपियों से लूट के रुपये व एक और छुरी बरामद करनी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से अभी मृतक के पर्स व कागजात भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें