अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जूतों की ट्रेडिंग कंपनी के मालिक राजीव वालिया की कार पर हमला कर बाइक सवार दो बदमाश शनिवार शाम को सरेआम 1.80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। राजीव वालिया ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-13 निवासी राजीव वालिया ने बताया कि शिवम इंटरप्राइजेज के नाम से जूतों की ट्रेडिंग कंपनी है। वह पूरे हरियाणा में जूते सप्लाई करता है। वह प्रदीप जयसवाल के साथ अपनी कार में नरायणगढ़ बिलासपुर से पेमेंट के एक लाख 80 हजार रुपये लेकर आ रहा था। उसने एक काले बैग में यह रकम रखी हुई थी और वह बैग उसने कार के डैशबोर्ड में रखा हुआ था। करनाल में रात 8 बजे जब वह एसडी आदर्श स्कूल के समीप पहुंचा तो बाइक पर सवार दो युवक आए। उन्होंने उसकी कार के आगे बाइक अड़ा दी। उसने कार रोकी तो एक युवक ने उसकी कार का अगला शीश तोड़ दिया और उसके डैशबोर्ड से वह रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस का कहना हे कि वह मामले की जांच कर रही है।