फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव पाढ़ा के समीप रात को एक कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं कार सवार भी घायल हो गया। पुलिस ने कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पाढ़ा गांव निवासी राजू ने बताया कि उसका पिता रमेश बाइक पर सवार होकर पक्का खेड़ा मोड़ पर किसी काम के लिए गया था। रात को करीब 8.30 बजे जब उसका पिता रमेश बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था तो उसके पीछे दूसरी बाइक पर वह खुद और उसका चाचा भी था। गांव पाढ़ा के समीप पहुंचते ही एक कार सवार ने उसके पिता को टक्कर मार दी। उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और कार सवार पेड़ से टकरा गया और वह भी घायल हो गया। जब वह अपने पिता को अस्पताल लेकर गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें