अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पुलिस की सीआईए-1 टीम ने सट्टा खेलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इन सभी आरोपियों से पुलिस ने 80500 रुपये बरामद किए हैं। सीआईए-1 एएसआई चंदेश्वर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि होली मोहल्ले में कुछ लोग सट्टा खेल रहे हैं। उन्होंने टीम के साथ वहां छापामारा और आरोपी हरीष, जितेंद्र, राजन व दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।