फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली को लेकर जीजा साला में विवाद, युवती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाली को लेकर जीजा साला में विवाद, युवती समेत तीन घायल
छोटा लापरा गांव की घटना, पुलिस ने सात लोगों पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छोटा लापरा गांव में नाली को लेकर जीजा साला में विवाद हो गया। एक पक्ष द्वारा गाली गलौज करने का जब दूसरे पक्ष ने विरोध जताया तो आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। झगड़े में व्यक्ति व उसकी बेटी व बेटा घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के सात लोगों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
छोटा लापरा निवासी नाजीम ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वो और उसके पिता मंजूर हसन, उसकी बहन वसीमा अपने घर पर बैठे हुए थे। उसका मामा शहीद हसन बाहर गली में नाली को लेकर गालियां दे रहा था। गालियां सुनकर वे तीनों बाहर गए। उसने व उसके पिता ने उससे पूछा की इतना क्यों बोल रहे हो। इतना बोलते ही उनकी बहस बढ़ गई। कुछ ही देर में उनके गांव के ही जुल्फान, शब्बीर भूरा, खालिद, नामा, इस्लाम व तालिम डंडे लाठियां लेकर आ गए। जुल्फान व खालिद ने अपने अपने हाथ मे पकड़े डंडे से उसके पिता के सिर में वार किए। इसके बाद आरोपी शहीद हसन, शब्बीर उर्फ भूरा, नामा, इस्लाम व तालिम ने उसके पिता व बहन वसिमा से मारपीट की। उन्होंने शोर मचाया तो आस पास के पड़ोसी इकटठे हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी उन्हें धमकाते हुए वहां फरार हो गए। उसने आसपास के लोगों की मदद से अपने पिता मंजूर हसन व बहन को अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उसके पिता को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसर्ट
खेत से लौट रहे किसान को ताऊ व चचेरे भाईयों ने सरियों से पीटा :
गांव लोहरीवाला निवासी रजनीश ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। चार फरवरी को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने खेतों में गया था। कुछ देर बाद वह वहां से वापस अपने घर लौट रहा था। जब वह अपने खेतों से गांव के तरफ पुलिया के पास पहुंचा तो रास्ते में उसके ताऊ इलम सिंह व उसके दोनों लड़के मोनू व सोनू ने उसे जबरदस्ती रास्ते में रोक लिया। आरोपी सोनू व मोनू के हाथों में सरिये थे। आरोपी सोनू ने अपने हाथ में पकड़ा सरिया उसकी टांग पर मारा। जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद मोनू ने सरिये का वार उसके सिर पर किया। उसने अपना हाथ आगे कर रोक लिया। उसके ताऊ ने लातों से उसे पीटा। उसने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गए। पुलिस ने मामले में आरोपी इलम सिंह, उसके बेटे मोनू व सोनू के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें