अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। फुसगढ़ के समीप इंडियन नेवी से रिटायर्ड कर्मचारी से बाइक सवार तीन बदमाश उसका लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार हो गए। इससे पहले, बदमाशों ने पूर्व सैनिक के सिर पर भी चोट मारी। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रसुलपुर खर्द निवासी सूरज ने बताया कि वह एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। वह रात को वह घर से उत्तम नगर ड्यूटी पर आ रहा था, जब वह फुसगढ़ डेरा दिलबाग के समीप पहुंचा तो बाइक पर उसके पीछे से तीन युवक आए और उन्होंने किसी हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। वह घायल होकर बेहोश हो गया तो वे उसकी गन छिनकर ले गए जो डबल बोर की है। पुलिस ने के दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दीश्है।