फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद के चलते भतीजे ने अपहरण कर चाचा को मार डाला, शव नहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

असंध (करनाल)। कस्बे के गांव सालवन में भूमि विवाद को लेकर भतीजे ने अपने चाचा का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या करके शव हांसी बुटाना लिंक नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मृतक के भतीजे और उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सालवन चौकी इंचार्ज लखविंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह ही नरेश ने शिकायत दी थी कि उनका भतीजे सागर अपने उत्तर प्रदेश के साथियों के साथ मिलकर उसके भाई अशोक (42) का अपहरण कर ले गया। वह उसके भाई को गत 5 अक्तूबर को लेकर गए थे, तब से लेकर अब तक वह घर नहीं आया। पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लगभग 11 बजे सालवन गांव के पास से गुजर रही हांसी बुटाना लिंक नहर में ग्रामीणों ने एक शव तैरता देखा। इसके बाद उस शव को बाहर निकाला गया और उसकी पहचान अशोक के रूप में हुई। इसके बाद असंध के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई नरेश की शिकायत पर आरोपी सागर और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण और हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या कैसे की गई, क्योंकि शव पानी के कारण गल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीनी विवाद के चलते की हत्या : भाई
इस मामले में मृतक के भाई नरेश कुमार ने बताया कि सागर अपने उत्तर प्रदेश के कई साथियों को लेकर पांच अक्तूबर की रात को उसके भाई अशोक के घर गया था। उस समय उसकी जेब में पचास हजार रुपये भी थे। सागर जबरदस्ती उसे अपने साथ गाड़ी में लेकर गया था, जिसके बाद से उसका भाई घर नहीं आया। उसका शव आज हांसी बुटाना लिंक नहर में मिला। सागर व उसके भाई के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते ही उसने अशोक की हत्या कर नहर में फेंका। उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें