अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। प्रेम नगर स्थित सीएम आवास के समीप अग्गी पार्क में एक युवक का शव नग्न अवस्था में मिला। युवक के सिर के पीछे चोट लगी हुई है और उसे जानवर नोंच रहे थे। युवक के कपड़े पार्क में इधर-उधर पड़े हुए थे। इतना ही नहीं शव के समीप एक ईंट पड़ी हुई थी, जो खून से सनी हुई मिली।
सभी लोग युवक की हत्या का अंदेशा लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी तय नहीं कर पाई है कि ये हत्या है या हादसा। दोनों ही पहलुओं पर काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह हर एंगल पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।, उधर पुलिस ने सीएम आवास के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पार्क में घूमने आए लोगों ने देखा शव, मची सनसनी
मंगलवार को जब प्रेम नगर में सुबह के समय लोग अग्गी पार्क में सैर करने आए तो उन्होंने देखा की पार्क में एक व्यक्ति नग्न अवस्था में लेटा हुआ है। जब लोग उसके नजदीक गए तो उसके सिर को जानवर नोच रहे थे। उसके समीप ही एक ईंट पड़ी थी और उसकी पेंट व कमीज भी इधर-उधर पड़े थी। इसके बाद लोगों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। पार्क में युवक का शव मिलने के बाद वहां के लोगों में दहशत फैल गई है। महिलाओं के साथ बच्चे भी डरे हुए हैं शाम के समय भी बच्चे और महिलाएं पार्क में घूमने नहीं गए। पूरा दी युवक के बारे में कॉलोनी निवासी बात करते रहे। उन्होंने पुलिस को गुहार लगाई की पुलिस रात को गश्त बढ़ाए।
रामनगर का रहने वाला है युवक, दुकान पर करता था काम
सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र ने बताया कि मृतक की शिनाख्त रामनगर वरूण के रूप में हुई है। इस बारे में परिजनों बात हुई है, लेकिन अभी तक सदमे के कारण परिजन कुछ भी फैसला नहीं ले पाए हैं। इसलिए इस मामले का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही होगा। देर रात तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। देर रात तक केस नहीं किया गया था। बताया जाता है कि युवक मच्छी की दुकान पर काम करता था।
दोनों एंगलों पर की जा रही है जांच
मृतक युवक की शनाख्त हो गई है। अभी इस मामले की जांच की जा रही है कि यह हत्या है या हादसा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर ही युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी एंगलों पर काम कर रही है।-सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी, करनाल।