फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो व्यापारियों से एक करोड़ रुपए मांगने वाली गीता को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर दो व्यापारियों को रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये मांगने वाली मुख्य आरोपी महिला गीता को पुलिस ने हिसार से गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया है। इस मामले के अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि हिसार के राजथल निवासी ड्राइवर सत्यवान व मनोज को 6 दिसंबर को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की पार्किंग से ब्लैकमेलिंग के 13 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा था और इन आरोपियों से दो नाली बंदूक और 12 कारतूस बरामद किए थे। आरोपी सत्यवान ने महिला आरोपी गीता जो हिसार की रहने वाली है उसके साथ मिलकर अपने पूर्व पेट्रोल पंप के मालिक को फंसाया और साथ ही पेट्रोल पंप का दोस्त भी उनके जाल में फंस गया। आरोपी गीता ने इन दोनों व्यापारियों के साथ संबंध बनाए और फिर रेप का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की डिमांड की। आरोपी दोनों व्यापारियों से 20 लाख रुपये पहले ही ले चुके थे। इसके बाद उन्होंने 13 लाख रुपये और मांगे। आरोपी गीता फरार चल रही थी, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें