फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे के ओवरब्रिज में दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। बारिश के कारण नेशनल हाइवे के ओवरब्रिज में दरार आ गई। रेलवे रोड सामने मिट्टी खिसक कर सड़क पर आने से वाहन चालक सहम गए। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि इस मामले की सूचना सोमा अधिकारियों को दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने कंपनी के अधिकारियों के प्रति रोष जताया। ओवरब्रिज पर शीघ्र कोई व्यवस्था नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का आरोप है कि कंपनी ने ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया है।
दो दिनों से हुई बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए। रविवार रात से हो रही बरसात की वजह से ओवरब्रिज में दरार आ गई और काफी मात्रा में मिट्टी धंस कर सर्विस लेन पर आकर गिर गई। ओवरब्रिज में दरार आने की सूचना शहरवासियों को मिली तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


धंस सकता है पुल
शहरवासी कृष्ण गुप्ता, सतबीर मान व जोगिंद्र सिंह ने कहा कि बारिश से पुल में दरार आ जाती है। सड़क कई-कई फुट तक ध्वस्त हो जाती है। बारिश का पानी पुल में घुसता रहता है। इससे नीचे की मिट्टी खिसक जाती है। पुल में जगह जगह पर ऐसे हालात बने रहते हैं। पहले भी पुल की मिट्टी खिसकने से दरारें आई हैं। यदि इस साइड से कोई भारी वाहन निकलता है तो वह पुल धंस सकता है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। वाहन चालकों ने पुल निर्माता कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


फिर खिसका पुल
वाहन चालकों का आरोप है कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। थोड़ी सी बारिश में ही पूल जगह जगह से टूटना शुरू हो जाता है। पहले भी कई बार पुल टूट चुका है। लेकिन कंपनी के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं है। लोगों का कहना है कि पुल की मरम्मत के नाम पर भी खानापूर्ति की जाती है। यदि कंपनी पुल की सही ढंग से मरम्मत नहीं करती है तो वह दिन दूर नहीं जब इस पुल के कारण कोई बड़ा हादसा होगा। ड्राइवरों ने मांग की कि पूल की अच्छी तरह से देखरेख की जाए और इस प्रकार के टूटे हिस्सों की शीघ्र मरम्मत किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें