फोटो संख्या 24एलकेएच402
बहला फुसलाकर भारत लाए जा रहे छह नेपाली बच्चे बरामद
सीमा पर एसएसबी व आईबी ने की संयुक्त कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीफंटा। काठमांडू नेपाल से काम दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर भारत लाए जा रहे छह नेपाली बच्चों को एसएसबी व खुफिया टीम ने पकड़कर नेपाल पुलिस तथा शांति पुर्नस्थापना गृह संस्था के सुपुर्द कर दिया है।
एसएसबी व खुफिया विंग की सूचना के बाद भारत के पूना शहर में काम दिलाने के बहाने लाए जा रहे छह नेपाली बच्चों को बरामद किया है। जिन्हें गौरीफंटा एसएसबी चौकी पर लाया गया। जहां पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह नेपाल के काठमांडू हार्टलैंड स्कूल में पढ़ते हैं और वहीं हास्टल में रहते हैं। बताया कि काठमांडू से उन्हें भारत के पूना में काम दिलाने के बहाने लाया जा रहा था। जिसमें धनगढ़ी निवासी विजय जो बस कंडक्टर है तथा दूसरा जनक नाम का व्यक्ति मोटर गैराज में मिस्त्री है। इनको दो-तीन हजार रुपये दिए गए और कहा गया कि पूना में राजेश नाम का व्यक्ति मिलेगा जो सबको काम दिलवाएगा। इसी को लेकर वह काठमांडू से धनगढ़ी आए और शाम को गौरीफंटा से मथुरा जाने वाली बस का इंतजार करने लगे। बस में समय होने के कारण सभी घूम रहे थे। बरामद सभी बच्चे कक्षा आठ से दस के छात्र हैं। इसमें राकेश कार्की, अर्जुन डाबरी, पवन राणा, सनी श्रेष्ठ, संदीप तमांग, सूजन लामा आदि शामिल हैं। एसएसबी ने इन्हें नेपाल पुलिस तथा शांति पुर्नस्थापना गृह की परामर्शदाता लक्ष्मी चौधरी के सुपुर्द कर दिया है।