फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपने पति व बेटे को चाहती थी विदेश भेजाना, दो आरोपियों ने ऐंठ लिए 15 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव सांभी की एक महिला ने विदेश भेजने के नाम पर दो व्यक्तियों पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। बुटाना थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता मनजीत कौर की शिकायत पर पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब स्थित खेड़ी वासी आरोपी जतिंद्र सिंह और दलजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। सांभी गांव के मनजीत कौर ने बताया कि 1 मार्च 2016 को आरोपी दलजीत सिंह घर खरीदने के लिए हमारे घर आया। जिसने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम भी करता है। इसकी बातों में आकर महिला ने आरोपी को अपने पति हरबेस सिंह व अपने लड़के मलकीत सिंह के पासपोर्ट उसे दे दिए। दोनों आरोपियों ने महिला से धोखे से विदेश भेजने के नाम से 15 लाख रुपये ले गए। उसके बाद वे लगातार उसके घर जाते रहे, आरोपियों ने कोई रास्ता नहीं दिया। इस बात को जब दो साल हो गए। आरोपी ने पंचायत के दबाव में 15 लाख रुपये का चैक दिया, जो उसका चैक बैंक में बाउंस हो गया। आरोप लगाया कि आरोपी अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें