अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। फाइनेंस कंपनी को किस्त देने से बचने के लिए एक ट्रक मालिक राजस्थान की नंबर प्लेट लगाकर ट्रक चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र वासी शांति नगर निवासी ने बताया कि वह महाराणा प्रताप चौक पर खड़ा था तो उसके एक दोस्त ने बताया कि केआर सिनेमा के सामने एक 12 टायरी ट्रक खड़ा है जिसपर राजस्थान की नंबर प्लेट लगी हुई है लेकिन यह ट्रक हरियाणा का है। जिसका मालिक जितेंद्र वासी मुस्ताकाबाद अमृतसर पंजाब का रहने वाला है। फाइनेंस कंपनी को ट्रक की किस्त ना देनी पड़े, इस कारण उसने अपने ट्रक की नंबर प्लेट बदल दी है और वह सरकार का टैक्स भी चोरी कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।