अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव शेखपुरा में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में अमृतपुर कलां निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसका भाई नरेंद्र कुमार घर था। गुडरिच कारखाने में बिजली की तार टूटने पर बिजली निगम के अधिकारियों का उसके भाई पर फोन आया और उन्होंने उसके भाई को जबरदस्ती घर से बिजली की तार ठीक करने के लिए बुलाया। करीब 45 मिनट बाद एक अधिकारी का फोन आया कि उसके भाई को करंट लग गया है, जब वह अस्पताल में गया तो उसका भाई मृत अवस्था में था। बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही उसके भाई की जान गई है।