फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 रुपए के हिसाब से 500 लीटर दूध टेंकर से निकालकर बेचते थे आरोपी, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। टैंकरों से दूध निकालकर मिलावटी दूध को एनडीआरआई और मार्डन डेयरी में ले जाने वाले आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया और उन्हें जेल भेज दिया। सीआईए-1 इंचार्ज विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी घोघड़ीपुर निवासी अशोक की गांव में ही दूध डेयरी है। उसने ब्रह्मानंद चौक स्थित मंगल कॉलोनी में एक गोदाम लिया हुआ है, टैंकर चालक उस यूपी से दूध लेकर आते थे और फिर गोदाम में ले जाते थे। वहां अशोक ड्रम लेकर खड़ा रहता था और करीब 500 लीटर दूध टैंकर से निकालता था। यह दूध वे 20 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से देते थे। फिर उस दूध में पानी और केमिकल मिलाकर पूरा कर देते थे। यह धंधा वे पिछले 9 महीने से कर रहे थे और फिर उन टैंकरों को एनडीआरआई व मार्डन डेयरी में ले जाते थे। सीआईए-1 इंचार्ज ने बताया कि टैंकर ड्राइवर आरोपी दिनेश वासी खेड़ा हापुड़ यूपी, क्लीनर हरीश वासी सिलोर मेरठ यूपी, ड्राइवर साजिद वासी सरदला मेरठ यूपी, क्लीनर फैशल वासी खिवाइ मेरठ यूपी, घोघड़ीपुर निवासी अशोक व उसके नौकर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें