पांचवीं कक्षा के छात्र ने नौवीं कक्षा के छात्रों पर लगाया कुकर्म का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। असंध क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों पर मारपीट कर उसके साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में नाबालिग की बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग की है। समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह मान ने बताया कि पांचवीं कक्षा के एक नाबालिग बच्चे ने उसके स्कूल में ही पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के कुछ छात्रों पर मारपीट कर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। इस तरह के मामले बच्चों में संस्कारों की कमी के कारण होते है। बच्चों के अभिभावकों को चाहिए कि वह उन्हें अच्छे संस्कार दें।