फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरावड़ी में बंद कमरे में दो छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाता युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी में बंद कमरे में दो छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाता युवक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी। कस्बे के वार्ड नंबर-6 में एक युवक द्वारा दो छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह युवक एक बंद कमरे में कालोनी के पास ही रहने वाली दो छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखा रहा था। जब कालोनी में रहने वाले लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने बंद कमरे को खुलवाकर युवक और छात्राओं को देख लिया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि तरावड़ी की प्रेम कालोनी में एक युवक दो छात्राओं को बंद कमरे में ले गया। कालोनी के लोगों और महिलाओं को भनक लगने पर उन्होंने किराए पर रहने वाले युवक के कमरे का दरवाजा खुलवाया। जब छात्राओं से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि युवक उन्हें मोबाईल में अश्लील फिल्म दिखा रहा था। छात्राओं ने यह भी कहा कि युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ भी की। छात्राओं की बात सुनकर महिलाओं के साथ-साथ अन्य लोगों ने युवक की जमकर धुनाई गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तुरंत युवक को काबू कर लिया गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने महिलाओं द्वारा धुनाई किए जा रहे युवक को उनके कब्जे से छुड़वाकर अपनी हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक युवक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था। इस बारे में थाना प्रभारी इस बारे में जब तरावड़ी के थाना प्रभारी जनकराज से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि परिजन थाने में आए हुए हैं। परिजनों द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद मामले की जांच होगी। जांच के बाद जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें