फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित दर्जन लोगों पर किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा।
शहर की वाल्मीकि बस्ती में दो गुटों की मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वाल्मीकि बस्ती में पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि रविवार की शाम वाल्मीकि बस्ती की एक चौपाल के पास दो गुटों में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई थी। दोनों गुटों में जमकर लाठी, डंडे, तेज धार हथियार व ईटं पत्थर बरसे थे। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था और स्थिति को काबू कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया था। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के सुशील कुमार, उसका पुत्र कदम सिंह व पदम सिंह तथा उसका भाई यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था। पुलिस ने सोमवार को सुशील कुमार के ब्यान पर शिव कुमार, रवि, दाहड़ा, सावन व तीन महिलाओं सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वाल्मीकि बस्ती में पीसीआर तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि वाल्मीकि बस्ती में हुए झगड़े में सुशील कुमार की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें