दूध कारोबारी के यहां दीवार फांद कर चोरी
गागलहेड़ी (बागपत)। क्षेत्र के गांव रूंढाली में बीती रात चोरों ने दूध कारोबारी के यहां दीवार फांदकर नगदी, जेवर, कपड़ा आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने रात में किसी समय गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव रूंढाली निवासी टीटू के घर की दीवार फांदी तथा अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर करीब 50 हजार की कीमत के जेवरात और 12 हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है।