फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड मामले में आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे तीन आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सीतामाई मंदिर की डेढ़ एकड़ जमीन के विवाद को लेकर तिहरे हत्या के मामले को तीन दिन बीत चुके हैं। पुलिस अभी तक तीन ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है। अभी तक करीब 19 आरोपी फरार है। हालांकि, पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। निसिंग थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि मुख्य आरोपी सतीश व ऋषिपाल निवासी सीतामाई व रविंद्र निवासी सोनीपत को पुलिस रिमांड पूरा होने पर दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले गांव में ही चचेरे भाई राजेश व सतीश के बीच फसल काटने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों ने ही अपने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया था। आरोप है कि सतीश व उसके रिशतेदारों ने अचानक राजेश के घर हमला बोल दिया और चाकू व तलवारों से हमला कर दिया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों को लेकर सोनीपत समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें