फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ की कार्रवाई, सट्टा खेलते 39 काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में धड़ल्ले से सट्टे का खेल चल रहा है। गुुरुवार रात को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने पुरानी अनाज मंडी के समीप से 39 लोगों को सट्टा खेलते पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक लाख के करीब रुपये बरामद किए। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज विजय कुमार का मानना है कि यह खेल काफी दिनों से चल रहा था और इसकी शिकायतें भी आ रहीं थीं। वहीं, बड़ा सवाल यह है कि यह सट्टा किसकी सह पर चल रहा था। इस सट्टा बाजार पर समय पर कार्रवाई न होने से संबंधित थाना पुलिस और सिक्योरिटी ब्रांच पर भी सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन

धड़ल्ले से चल रहा था सट्टा, क्या कर रहा खुफिया विभाग
पुलिस की सिक्योरिटी ब्रांच से हर पुलिस थाना में एसए सिक्योरिटी एजेंट लगाये हैं। जो उस थाना क्षेत्र में होने वाले अवैध धंधों व राजनीतिक हलचल की सूचना तुरंत ब्रांच को देते हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह कि यह सट्टा किसकी सह पर इतने लंबे समय से चल रहा था। ऐसे में सवाल ये है कि क्या ऐसे अवैध धंधों की सूचना सिक्योरिटी एजेंट आला अधिकारियों को नहीं देते। ऐसे में कुछ ऐसे संदिग्ध पुलिस कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
शहर में अन्य जगह भी चलता है सट्टा
शहर में इससे अलग भी अन्य कई जगहों पर धड़ल्ले से सट्टे का खेल चलता है। इस बारे में पुलिस को भी जानकारी है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेर में खड़ी है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि शहर में ऐसे दर्जनों स्थान हैं, जहां पर सट्टा चलता है। इनमें नई अनाज मंडी, पुरानी सब्जी मंडी समेत अन्य स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन

ये आरोपी गिरफ्तार, आका फरार
इस मामले में पुलिस सूत्रों का दावा है कि सट्टेबाजी के आरोप में पकड़े गए आरोपियों के आका मौके से फरार हो गए थे। पुलिस उनकी भी तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, पुलिस 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार, नरेश, संदीप, विशाल, पंकज, हेमंत, योगेश, विकास, सतबीर, सौरभ, राकी, सुमित, विजय, बलविंद्र, पप्पू, उमेश, जीत सिंह, अन्नू, संदीप, दीपक, सुरेश, प्रीतपाल, कर्मबारी, नितिन कुमार, कैप्टन, विपिन वालिया, अमित, नरेंद्र, सन्नी, पंकज कुमार, जोगेंद्र, नीरज, नरेश कुमार, विकास गुप्ता, बृज भूषण, अभिषेक, नरेश सिंह व अशोक के नाम शामिल हैं।
बक्शे नहीं जाएंगे सट्टेबाज : एसपी
इस बारे में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि गलत कार्य किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बात चाहे सट्टेबाजी की हो या फिर अन्य। जहां से भी शिकायत मिलती है, वहां पर कार्रवाई की जाएगी। सट्टेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें